गुस्सा भी नुकसानदायक होता है

alone-sad-girl

गुस्सा या नाराज़ होना इंसानी फितरत है। 

अधिकांश लोग यह भी जानते है कि

अधिक गुस्सा भी नुकसानदायक होता है। 

लेकिन इसे कम कैसे किया जाए या इससे

छुटकारा कैसे पाया जाए, इसकी तरकीबें

नहीं जानते। *आज जान लीजिए। 

ज्यादा गुस्सा अच्छा नहीं होता…. 

        ❣ थोड़ा समय लें… 

अक्सर हम गुस्से में ऐसे शब्दों का प्रयोग

कर जाते है, जो नहीं करने चाहिए। जब भी

बहस हो रही हो या बात बिगड़ती दिख रही

हो तो स्थिति समझिए और फ़ोरन थोड़ी देर

को शांत हो जाएं। जो बोलना चाहते है, उसे

बोलने से पहले मन में दोहराए। समझ पाएंगे

कि वो कहने योग्य है या नहीं। 

        ❣ व्यस्त हो जाएं… 

लगता है कि गुस्सा बढ़ रहा है तो खुद को

काम में व्यस्त करने की कोशिश करें। 

बालकनी में चले जाएं। कपड़े उठा लें। 

कमरा समेट दें या कोई काम करने लगें। 

कुछ देर में गुस्सा खुद- ब – खुद

छूमंतर हो जायेगा। 

         ❣ संगीत का सहारा लें… 

गुस्सा आए या उदासी हो, तो संगीत सुनें। 

यदि नृत्य पसंद हो तो पसंदीदा गाना लगाएं। 

गुनगुना की कोशिश करे और थिरकें भी। 

चिड़चिड़ाहट चली जायेगी। गुस्सा शांत होगा। 

         ❣ कुछ मिठा खा लें…… 

जहां गुस्सा आए, उस जगह से चलें जाएं। 

बगीचे या छत पर जाएं। किसी मीठी याद

के बारे में सोचते हुए कुछ मीठा खाएं। 

       ❣ साझा करें….. 

किसी दोस्त, रिश्तेदार के साथ गुस्से की

वजह साझा करें और हल सुझाने के लिए

कहें। जब अपने गुस्से की वजह साझा करेंगे

तो खुद में सकारात्मकता पाएंगे। 

यहाॅं पढ़ें – प्रेरणादायक विचार

तो दोस्तों गुस्सा सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। 

कभी भी छोटी- छोटी बातों पर गुस्सा होना या

नाराज़ होना ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। 

अगर गुस्सा अधिक आए तो व्यायाम करिए। 

ओर फिट रहिए। गुस्सा को बाय- बाय करिए। 

और गुस्से से छुटकारा पाइए।

दोस्तों हॅंसिए और हॅंसाइए और खुश रहिए। 🙏

लेखिका : उषा पटेल

छत्तीसगढ़, दुर्ग

4 thoughts on “गुस्सा भी नुकसानदायक होता है”

Leave a Reply to Alka Prasad Cancel Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *