होली आई, होली आई

होली आई, होली आई
प्रेम रंग में रंगने आई
रंगों की मस्ती लाई
हर तरफ है खुशियां छाई।

रंग-बिरंगे रंगों की होली आई
रंग और भांग की मस्ती छाई
धूम मचाती बच्चों की टोली आई
होली आई, होली आई।

पिचकारी में भरो रंग
लगाओ सबके अंग-अंग
झूमो, गाओ संग-संग
होली आई, होली आई।

झूमे नाचे गाए मोरे मनवा
बरसे गुलाल रंग मोरे अंगनवा
अपने ही रंग में रंग दे मोहे सजनवा
झूमे नाचे गाए मोरे मनवा।

सब मस्ती में झूमे संग
गली-गली घूम उड़ा रहे रंग
झांझ मजीरा ले मृदंग
मचावे युवा होली में हुड़दंग।

आओ मिलकर सब होली मनाए
एक दूसरे को रंग गुलाल लगाए
गिले शिकवे सब भूल जाए
सब गले से गले मिल जाए।

अवध में खेले राम होली
ब्रज में खेले कृष्ण कन्हैया।

होली आई, होली आई
प्रेम रंग में रंगने आई
रंगों की मस्ती लाई
हर तरफ है खुशियां छाई।

By – Vikash Kumar
Digital Marketing Stretegist
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *