एपीजे अब्दुल कलाम जी के शब्दों से प्रभावित और प्रेरित सुविचार
संयम वो विश्वास है,
जो बड़े से बड़े अड़चनों को भी
रास्ते से हटा सकता है।।
एपीजे अब्दुल कलाम जी के शब्द हर पीढ़ी के लिए एक सीख है एक मार्गदर्शक है। वह हमारे बीच अपने शब्दों में आज भी ज़िंदा है। उनके शब्दों से छात्र बहुत प्रभावित होते हैं और उनकी तरह बनने की जिज्ञासा और जोश हर युवा पीढ़ी में देखने को मिलती हैं। उनकी संयम और विश्वास की कहानी हर युवा पीढ़ी को सुननी चाहिए और उनसे सीख लेनी चाहिए। सफलता और कठिनाइयों को उन्होंने जिस तरह से व्यक्त किया है वह किसी भी हारे हुए इंसान में एक नई उम्मीद की किरण की तरह है।
एपीजे अब्दुल कलाम जी के शब्दों से प्रेरित कुछ अनमोल विचार
कठिनाइयों का सफ़र
बर्बादी की तरफ़ नहीं जाता।
बल्कि हमारी छुपी हुई प्रतिभा,
सामर्थ्य और शक्तियों को
नई दिशा देता है।।
![Image 2](https://www.ekksoch.com/wp-content/uploads/2021/11/image-2.jpg)
असफलता वह बीमारी है
जिसकी दवा केवल
आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत है
यही हमें सफलता तक पहुँचाती है।।
![Image 1](https://www.ekksoch.com/wp-content/uploads/2021/11/image-1.jpg)
कोशिश करने वालों को सफलता
ज़रूर मिलती है
इंतज़ार करने वालो को नहीं।।
![age 3](https://www.ekksoch.com/wp-content/uploads/2021/11/image-3.jpg)
सिग्नेचर, ऑटोग्राफ में बदल जाते ही
कामयाबी हमें अकेले से
भीड़ में लाकर खड़ा कर देती है।।
![Image](https://www.ekksoch.com/wp-content/uploads/2021/11/image.jpg)
ब्लैक बोर्ड पर लिखे शब्द
हमारे जीवन को ब्राइट बनाते हैं।।
![Image 6](https://www.ekksoch.com/wp-content/uploads/2021/11/image-8.jpg)
मैं खूबसूरत हूँ या नहीं
यह ज़रूरी नहीं।
लेकिन किसी ज़रूरतमंद की
मदद करने के लिए
मेरा सुंदर दिल साथ देगा,
ना कि सुंदर चेहरा।।
![Image 5](https://www.ekksoch.com/wp-content/uploads/2021/11/image-5.jpg)
दैनिक समस्याओं से घिरा व्यक्ति
अपनी अच्छी बातों को भूल जाता है
जो उसमें है।।
![Image 6](https://www.ekksoch.com/wp-content/uploads/2021/11/image-6.jpg)
हम अपनी कुछ आदतों को बदलकर,
अपने भविष्य को एक नया रूप दे सकते हैं।
![Image 7](https://www.ekksoch.com/wp-content/uploads/2021/11/image-7.jpg)