होंठो पर लिपस्‍टिक लंबे समय तक टिका कर रखने के टिप्‍स

Lipsticks

लिपस्टिक को लंबे समय तक लगाए रखने

के लिए बार-बार इसके कोट लगाने से होंठ 

खराब होते है और  लिपस्टिक भी अच्छी नहीं

दिखती। कोट लगाने के बजाय कुछ उपाय

आजमा सकती है। 

आइए जानते है….. 

   लिपस्टिक मेकअप में बेहद अहम है। 

इसके बिना मेकअप पूरा हो ही

नहीं सकता। लेकिन महिलाओं की अधिकतर

ये शिकायत होती है कि वे कितने ही अच्छे

ब्रांड की लिपस्टिक ख़रीद लें वो अधिक समय

तक टिकती नहीं है। यदि आपकी भी यही

शिकायत है तो इन उपायों को आजमाकर

देख लीजिए। 

      ❣ नमी का आधार रहें….. 

लिपस्टिक लगाने से पहले स्क्रबिंग

कर लें। इससे फटे होंठ भी मुलायम बनेंगे और

मृत त्वचा भी निकल जाएगी। इसके बाद होंठो

को साफ करके लिप बाम या मोईश्चराइजर 

लगा लें। अब लिपस्टिक लगाएं, इससे 

लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकेगी। एक या दो कोट

अपने मुताबिक लगा सकती है। 

     ❣ लिप लाइनर….. 

लिप लाइनर हमेशा लगाएं। ये

लिपस्टिक को होंठ के बाहर जाने से रोकते

है और इससे लिपस्टिक टिकी भी रहती है। 

आउटर लाइन के अलावा पूरे होंठो पर भी

लाइनर को लगाएं इसके उपर लिपस्टिक

लगा सकते है। इससे लिपस्टिक जमी रहेगी

और फैलेगी भी नहीं। 

     ❣ ब्रश का इस्तेमाल….. 

लिपस्टिक को लगाने का सही तरीका

ब्रश से ही होता है। इससे लिपस्टिक अच्छी

तरह से होंठ पर लगती है। और लंबे समय तक

बनी रहती है। ब्रश से लगाने पर शेप भी बढ़िया

आता है। इसलिए लिपस्टिक यदि स्टिक

वाली भी है तो उसे ब्रश से लगा सकते है। 

     ❣ लिप प्राइमर लगाएं…… 

   आजकल लिप प्राइमर भी काफी

पसंद किए जाते है। इन्हें लगाने से लिपस्टिक

का रंग भी खिलकर दिखता है और होंठ

भी ताजगी भरे दिखते हैं। इसके साथ ही ये

लिपस्टिक को अधिक समय तक रोककर

रखता है। ये आसानी से बाज़ार में उपलब्ध हैं। 

      ❣ फ्रीज़ में रखें…… 

    सौंदर्य उत्पादों को फ्रीज़ में रखना

चाहिए। इससे ये लंबे समय तक चलते है। 

यदि पहले से रख नहीं पाई है तो लिपस्टिक

को लगाने से पहले कुछ देर के लिए फ्रीज़ में

रख दें। इससे ये अधिक समय तक टिकेगी

और मैट फिनिश देगी। 

        ❣ ब्लोटिंग करें… 

  लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहे

इसके लिए ब्लोटिंग बहुत जरूरी है। 

इसके लिए होंठ पर पहले टिशु पेपर रखे। 

फिर ब्रश पर कोई भी टेलकम पाउडर लगाकर

टिशु पेपर के उपर अच्छी तरह लगाएं, ताकि

पाउडर आपकी लिपस्टिक की एक्स्ट्रा शाइन

निकाल दें। और आपकी लिपस्टिक मैट नज़र आए। 

ऐसा करने से आपकी लिपस्टिक चाय के कप

या जूस के ग्लास पर नहीं चिपकेगी। और लंबे

समय तक टिकी रहेगी। 

    तो दोस्तों I hope आपको पसंद आए। 

       धन्यवाद 🙏

Beautician: Usha Patel
Chhattisgarh, Durg

कुछ साथी सफ़र में छूट गए